1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों के लिए सुखद समाचार लाई 21 जून की सुबह, सभी कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ मिलना तय
8th Pay Commission: केंद्र सरकार के 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की मांग जोर पकड़ रही है। कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द उनके वेतन, भत्ते और पेंशन की समीक्षा करे और आठवां वेतन आयोग का गठन करे।
8वें वेतन आयोग की जरूरत
नेशनल काउंसिल (स्टाफ साइड, जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी फॉर सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉईज) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा (8th Pay Commission)ने सरकार को पत्र लिखकर यह मांग दोहराई है। हर दस साल में वेतन आयोग (Pay Commission) का गठन होता है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि साल 2026 में आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) का गठन होगा।
वेतन आयोग का गठन
वेतन आयोग सरकार द्वारा नियुक्त एक निकाय है, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन ढांचे, भत्तों और लाभों की समीक्षा कर उनमें बदलाव की सिफारिश करता है। यह आयोग मुद्रास्फीति जैसे बाहरी कारकों पर विचार करते हुए आवश्यक समायोजन का प्रस्ताव करता है।
क्या बनेगा 8वें वेतन आयोग
आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 25 से 35 फीसदी इजाफा होने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 26,000 रुपये महीना के आसपास हो जाएगी। फिटमेंट फैक्टर को भी 2.57 से बढ़ाकर 3.68 किए जाने की उम्मीद है।
शिव गोपाल मिश्रा ने कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र में मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए नए वेतन आयोग का तत्काल गठन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 2015 के बाद से सरकारी राजस्व दोगुना हो गया है। टैक्स कलेक्शन में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में महंगाई के हिसाब से वृद्धि नहीं हुई है।
बढ़ती महंगाई
कोरोना महामारी के बाद से सरकार की कमाई और महंगाई, दोनों में काफी वृद्धि हुई है। महंगाई ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की क्रय शक्ति को काफी कम कर दिया है। इसलिए अब जल्द से जल्द आठवें वेतन आयोग का गठन कर कर्मचारियों के वेतन-भत्तों को संशोधित किया जाए।
काम का बढ़ता बोझ
मिश्रा ने कहा कि पिछले एक दशक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या में लगभग 10 लाख की कमी आई है। इससे मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। पत्र में वेतन मैट्रिक्स की समय-समय पर समीक्षा करने की भी सिफारिश की गई है। इसके लिए पूरे 10 साल का इंतजार नहीं करना चाहिए।
