केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए झूमने वाली खबर आई ! केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 5% बढ़ोतरी का नोटिस किया जारी
DA Hike News: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अगले जुलाई से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने की अटकलें तेज हो गई हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीए में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी।
7th Pay Commission
फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 7th Pay Commission के तहत 50 फीसदी की दर से डीए मिलता है। यदि जुलाई से उनका डीए चार फीसदी बढ़ता है, तो उन्हें मिलने वाले महंगाई भत्ते की दर 54 फीसदी हो जाएगी। वहीं, डीए पांच फीसदी बढ़ने पर महंगाई भत्ते की दर 55 फीसदी हो जाएगी।
डीए बढ़ोतरी की अधिसूचना
हालांकि, सरकार द्वारा जुलाई में डीए बढ़ोतरी की घोषणा किए जाने की संभावना नहीं है। आमतौर पर डीए बढ़ोतरी की अधिसूचना आधिकारिक तौर पर दो महीने बाद या दुर्गा पूजा से पहले जारी की जाती है। जब अधिसूचना जारी होती है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई से बढ़ी हुई दरों पर महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाता है।
पिछली बढ़ोतरी
केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए आखिरी बार जनवरी 2024 में बढ़ाया गया था। उस वक्त उनका महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाया गया था, जिससे डीए 50 फीसदी हो गया। डीए 50 फीसदी हो जाने से हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और अन्य भत्ते भी बढ़ गए थे। इससे उनकी सैलरी में काफी बढ़ोतरी हुई थी।
