home page

LPG Cylinder Price: एलपीजी ग्राहकों की जून महीने ने कर दी चांदी ! कीमतों में इतनी कटौती का ऐलान

जून महीने के पहले ही दिन अच्छी खबर आई। अब लोगों को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत चुकानी होगी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 72 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है। 
 | 
LPG Cylinder Price

LPG Cylinder Price; जून महीने के पहले ही दिन अच्छी खबर आई। अब लोगों को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Rate) की कीमत चुकानी होगी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 72 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है। 

 एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दाम गिरे

यह लगातार तीसरा महीना है जब एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दाम गिरे हैं। हालांकि, कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें आज 1 जून 2024 से लागू हो जाएंगी.

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 69.50 रुपये सस्ता हो गया. अब यह राष्ट्रीय राजधानी में 1676 के आसपास उपलब्ध होगा। कोलकाता में सिलेंडर के दाम 72 रुपये कम हो गए हैं. यहां मौजूदा सिलेंडर 1787 के आसपास मिलेगा. मुंबई में सिलेंडर 69.50 रुपये घटकर 1629 रुपये में मिलेगा।

 चेन्नई में सिलेंडर की कीमत 

 चेन्नई में सिलेंडर की कीमत 1840.50 रुपये हो गई. चंडीगढ़ में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1697 रुपये में मिलेगा. पटना में इसका नया रेट 1932 रुपये हो गया है. मध्य प्रदेश के भोपाल में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1704 रुपये और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 2050 रुपये में मिलेगा.

लगातार तीसरे महीने एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती 

लगातार तीसरे महीने एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। 1 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 19 रुपये की कटौती की थी. मई में नई दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1745.50 रुपये, कोलकाता में 1859 रुपये, मुंबई में 1698.50 रुपये और चेन्नई में 1911 रुपये थी.

अप्रैल में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई थी. इस कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1764.50 रुपये हो गई. अप्रैल में कमर्शियल गैस सिलेंडर कोलकाता में 1879 रुपये, मुंबई में 1717.50 रुपये और चेन्नई में 1930 रुपये में उपलब्ध था।