home page

LPG Cylinder Price: एलपीजी ग्राहकों को लगेगा तगड़ा झटका ! एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का हुआ ऐलान

भारतीय बाजारों में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Rate) में गिरावट देखने को मिली है। इससे आम जनता को राहत मिली है और लोग 1100 रुपये की बजाय 800 से 830 रुपये में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder New Price) खरीद पा रहे हैं। लेकिन, आने वाले दिनों में यह स्थिति बदल सकती है। जून की पहली तारीख को एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बंपर बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जिससे आपकी जेब का बजट बिगड़ सकता है।
 | 
LPG Cylinder Price

Brief NCR, LPG Cylinder Price: भारतीय बाजारों में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Rate) में गिरावट देखने को मिली है। इससे आम जनता को राहत मिली है और लोग 1100 रुपये की बजाय 800 से 830 रुपये में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder New Price) खरीद पा रहे हैं। लेकिन, आने वाले दिनों में यह स्थिति बदल सकती है। जून की पहली तारीख को एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बंपर बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जिससे आपकी जेब का बजट बिगड़ सकता है।

वर्तमान एलपीजी सिलेंडर की कीमतें: Current LPG Cylinder Prices

शहर    कीमत (रुपये/14.2 किग्रा)
दिल्ली               830
मुंबई                825
चेन्नई                835
कोलकाता         840

भारतीय तेल विपणन कंपनियां घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर डाका लग सकता है। गैस सिलेंडर के दाम में करीब 100 रुपये का इजाफा हो सकता है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। 100 रुपये कीमत बढ़ने से एलपीजी सिलेंडर 900 पार बिकने लगेगा।

इतना ही नहीं सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा हो जाएगा। सरकार हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम जारी करती है। 1 जून को लोकसभा चुनाव के आखिरी यानी 7वें चरण की वोटिंग है।

वोटिंग के बाद शाम में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए जा सकते हैं, जो आम लोगों के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा। हालांकि, अभी किसी ने इस बात को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

केंद्र सरकार की एलपीजी सिलेंडर के दाम भले ही बढ़ाए जाएं, लेकिन 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी। सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 520 रुपये तक में मिल रहा है। अगर सिलेंडर के रेट में 100 रुपये की बढ़ोतरी होती है तो इसके बाद सब्सिडी जुड़ने के बाद आप 620 रुपये तक में इसकी खरीदारी कर सकते हैं जो किसी बड़े झटके की तरह होगा।

सब्सिडी का लाभ उस शख्स को मिलता है जिसका नाम पीएम उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन है। आप गरीबी रेखा में आते हैं पीएम उज्ज्वला योजना में अपना गैस कनेक्शन करवा सकते हैं।