home page

LPG Cylinder Price: 1 जून से बदलने वाले हैं एलपीजी गैस की कीमतों से संबंधित नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

मई के महीने को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं और नए महीने जून को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। 1 जून से देश में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। डीएल से लेकर क्रेडिट कार्ड और आधार कार्ड संबंधी नियमों में भी खास बदलाव की तैयारी है।
 | 
LPG Cylinder Price

LPG Cylinder Price: मई के महीने को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं और नए महीने जून को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। 1 जून से देश में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। डीएल से लेकर क्रेडिट कार्ड और आधार कार्ड संबंधी नियमों में भी खास बदलाव की तैयारी है। तो चलिए जानते हैं कि 1 जून से क्या-क्या बदल सकता है:

एलपीजी के दाम में बदलाव

हर माह की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव किया जाता है। पिछली बार कॅामर्शियल सिलेंडर के दामों में कुछ कटौती की गई थी। लेकिन इस बार घरेलू सिलेंडर के दामों में कटौती होने की संभावना है। हालांकि, पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। इसके लिए 1 जून का इंतजार करना जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव के छह चरण बीत चुके हैं और सिर्फ एक ही चरण शेष है। इसलिए अब पेट्रोलियम कंपनियां आम जनता को कुछ राहत देने के मूड में हैं।

सीएनजी-पीएनजी के रेट अपडेट

चुनाव का अंतिम चरण 1 जून को ही समाप्त हो रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सीएनजी-पीएनजी के रेटों में बदलाव हो सकता है। हाल ही में महाराष्ट्र में सीएनजी के रेटों में कटौती की गई थी। हालांकि, कटौती होगी या तेजी आएगी इसका सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है। 1 जून को ही पता चल सकेगा कि सीएनजी और पीएनजी के दामों में कितना इजाफा होगा।

1 जून से लागू होने वाले इन बदलावों का सीधा असर आपकी दैनिक जीवनशैली और खर्चों पर पड़ सकता है। इसलिए, समय रहते इन बदलावों के बारे में जानकारी रखें और अपनी योजनाओं को उसी के अनुसार तैयार करें।