home page

एलपीजी गैस और हवाई ईंधन की कीमतों में कटौती, जानिए ताजा अपडेट

देश की तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 69.50 रुपये की कटौती की है, जो आज से लागू हो गई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह कटौती लगातार तीसरे महीने की गई है।
 | 
LPG Price

LPG Price: देश की तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 69.50 रुपये की कटौती की है, जो आज से लागू हो गई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह कटौती लगातार तीसरे महीने की गई है।

प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

शहर नई कीमत (रुपये)
दिल्ली 1676
कोलकाता 1787
मुंबई 1629
चेन्नई 1840.50
चंडीगढ़ 1697
पटना 1932
भोपाल 1704
लखनऊ 2050

हवाई ईंधन की कीमतों में कटौती

एयरलाइंस कंपनियों को भी भारी राहत मिली है, क्योंकि देश में हवाई ईंधन (ATF) के दामों में कमी की गई है। OMCs ने हवाई ईंधन के दाम में 6673.87 रुपये प्रति किलो लीटर की कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। पिछले महीने हवाई ईंधन के दाम 749.25 रुपये प्रति किलो लीटर बढ़े थे, जबकि अप्रैल में करीब 502.91 रुपये प्रति किलो लीटर की कटौती हुई थी।

हवाई ईंधन की कीमतों में बदलाव

माह बदलाव (रुपये/किलो लीटर)
मार्च +624.37
अप्रैल -502.91
मई +749.25
जून -6673.87

क्रूड पेट्रोलियम पर विंडफॉल टैक्स में कमी

सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम पर विंडफॉल टैक्स, स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED), को 5700 रुपये प्रति टन से घटाकर 5200 रुपये प्रति टन कर दिया है। नई दरें 1 जून 2024 से लागू हो गई हैं।