home page

ध्यान दें ! 1 जून 2024 से बदलने वाले हैं इतने सारे नियम, जानिए कैसे पड़ेगा आपकी जेब पर असर

1 जून 2024 से कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने वाले हैं, जिनका असर आपके दैनिक जीवन पर पड़ेगा। इन बदलावों में रसोई, वाहन, क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं इन बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से।
 | 
New Rules

New Rules: 1 जून 2024 से कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने वाले हैं, जिनका असर आपके दैनिक जीवन पर पड़ेगा। इन बदलावों में रसोई, वाहन, क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं इन बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से।

एलपीजी, सीएनजी, और पीएनजी के दाम में बदलाव

1 जून 2024 से एलपीजी सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के प्राइस तय करती हैं। उम्मीद है कि घरेलू सिलेंडर की कीमत में कुछ राहत मिल सकती है। इसके साथ ही सीएनजी और पीएनजी के रेट में भी बदलाव की संभावना है। पेट्रोल और डीजल के दाम में भी बदलाव हो सकता है, क्योंकि ये दाम रोजाना अपडेट होते हैं।

आधार कार्ड अपडेट करें मुफ्त में

अगर आपको फ्री में अपना आधार कार्ड अपडेट कराना है, तो 14 जून तक यह काम कर लें। इसके बाद इस सेवा के लिए आपको 50 रुपए का भुगतान करना पड़ सकता है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 10 साल पहले बने आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए कहा है।

ट्रैफिक नियमों में सख्ती

1 जून से ट्रैफिक नियमों में सख्ती लागू हो जाएगी। तेज गाड़ी चलाने पर 1000 रुपए से 2000 रुपए तक फाइन, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर 500 रुपए, हेलमेट न पहनने पर 100 रुपए और सीट बेल्ट न पहनने पर भी 100 रुपए का जुर्माना लगेगा। 18 साल से कम उम्र के लोगों पर 25 हजार रुपए तक का जुर्माना लग सकता है।

नए ड्राइविंग लाइसेंस नियम

1 जून से New Driving License Rules 2024 लागू हो रहे हैं। अब आपको नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट में परेशानी नहीं होगी। आप सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विशेष निजी संस्थानों में भी ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 जून से अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। 1 जून 2024 से बैंक के कुछ क्रेडिट कार्ड पर सरकार से संबंधित लेन-देन पर रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं होंगे। इनमें SBI Aurum, SBI Card Elite, SBI Card Elite Advantage, SBI Card Pulse, Simply Click SBI Card, Simply Click Advantage SBI Card, और SBI Card Prime शामिल हैं।