Petrol-Diesel Price: वाहन चालकों के लिए गुड न्यूज ! पेट्रोल व डीजल की कीमतों में हुई कटौती
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें लंबे समय से अपरिवर्तित बनी हुई हैं। 24 मई के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत सूची जारी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत सूची जारी कर दी है और ताजा सूची के मुताबिक 24 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 24 मई को भी पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां बताया गया है कि आप कैसे पता लगा सकते हैं कि आपका शहर कैसा दिखता है।
पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.21 92.15
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.32
बेंगलुरु 99.84 85.93
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.83 87.96
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04
कब सस्ता हुआ था पेट्रोल-डीजल?
अगर बात महानगरों की करें तो केंद्र सरकार की इस राहत के बाद नई दिल्ली में पेट्रोल की ताजा कीमत 96.72 रुपये से गिरकर 94.72 रुपये हो गई. मुंबई में 106.31 रुपये के बजाए 104.21 रुपये, कोलकाता में 106.03 रुपये के बजाए 103.94 और चेन्नई में 102.63 रुपये के बजाए 100.75 रुपये हो गई है.
डीजल की बात करें तो दिल्ली में 89.62 रुपये के बजाए ताजा कीमत 87.62 रुपये होगी. वहीं, मुंबई में 94.27 रुपये के बजाए 92.15 रुपये, कोलकाता में 92.76 रुपये के बजाए 90.76 और चेन्नई में 94.24 रुपये के बजाए 92.32 रुपये लेटेस्ट कीमत है.
OMCs जारी करती हैं दाम
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
