home page

Petrol Diesel Price: नई सुबह के साथ जारी हुई पेट्रोल व डीजल की नई कीमतें, देखें अपने शहर में क्या हैं रेट्स

आज मंगलवार को देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम (Petrol-Diesel New Rate) जारी हो गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। भारत में ईंधन की कीमतें कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से तय की जाती हैं। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अन्य प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल और डीजल के दाम।
 | 
Petrol Diesel Price

Brief NCR, Petrol Diesel Price: आज मंगलवार को देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम (Petrol-Diesel New Rate) जारी हो गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। भारत में ईंधन की कीमतें कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से तय की जाती हैं। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अन्य प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल और डीजल के दाम।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें

लखनऊ

पेट्रोल 94.65 रुपये
डीजल 87.76 रुपए

अलीगढ़ 

पेट्रोल 94.93 रुपये
डीजल 88.05 रुपये

प्रयागराज

पेट्रोल 95.25 रुपये
डीजल 88.42 रुपये

मथुरा

पेट्रोल 94.16 रुपये
डीजल 87.15 रुपये

आगरा

पेट्रोल 94.52 रुपये
डीजल  87.59 रुपये

वाराणसी  

पेट्रोल 95.07 रुपये
डीजल 88.24 रुपये

मेरठ

पेट्रोल 94.64 रुपये
डीजल 87.73 रुपये

गोरखपुर

पेट्रोल 94.91 रुपये
डीजल 88.05 रुपये

नोएडा

पेट्रोल 94.66 रुपए
डीजल 87.76 रुपए

गाजियाबाद 

पेट्रोल 94.65 रुपए
डीजल 87.75 रुपए

पेट्रोल डीजल की कीमतों को घर बैठे जान सकते हैं

आप SMS कर पेट्रोल डीजल की कीमतों को घर बैठे जान सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिख भेजें  9224992249 नंबर पर, बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP और शहर के कोड को लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना है. इसके बाद आपको SMS के जरिए सारी जानकारियां दे दी जाएंगी. एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व शहर का कोड लिखना होगा और 9222201122 पर भेजना होगा.

हर सुबह तय होती है कीमतें 

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.

हर शहर में अलग-अलग Rate क्यों होता है?

हर शहर में पेट्रोल का रेट अलग-अलग होने की वजह Tax है. वहीं, अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं. वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं. शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है. बता दें कि हर नगर निगम के आधार पर अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं.