Petrol-Diesel Price: जून महीने के दूसरे दिन पेट्रोल डीजल के दाम हुए अपडेट, करें चेक
Petrol-Diesel Price: देश की सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार 2 जून के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Latest Rate) अपडेट कर दिए हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, आज भी देशभर के विभिन्न शहरों में ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इसका मतलब है कि अभी आप अपने शहर में पुरानी कीमत पर ही पेट्रोल-डीजल खरीद पाएंगे। आपको बता दें, सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन दरों में संशोधन करती हैं। दरअसल, देश के घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर आधारित होती है। यही कारण है कि कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की दरें भी रोजाना अपडेट की जाती हैं।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमतें
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
नोएडा:पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम:पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु:पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़:पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद:पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर
