home page

आलू, प्याज, टमाटर और दाल की कीमतें आसमान छू रही ! देखिए आज का ताजा भाव

खाने-पीने की महंगाई फिर से आम लोगों को परेशान कर रही है। पिछले एक साल से दाल (Pulses Price) की कीमतें पहले ही लोगों की जेब पर भारी पड़ रही थीं, अब आलू (Potato Price), प्याज (Onion Price) और अन्य सब्जियों की कीमतों में भी तेज़ी देखी जा रही है। सरकारी आंकड़ों से यह स्थिति स्पष्ट हो रही है।
 | 
 Vegetables Price

Brief NCR, Vegetables Price: खाने-पीने की महंगाई फिर से आम लोगों को परेशान कर रही है। पिछले एक साल से दाल (Pulses Price) की कीमतें पहले ही लोगों की जेब पर भारी पड़ रही थीं, अब आलू (Potato Price), प्याज (Onion Price) और अन्य सब्जियों की कीमतों में भी तेज़ी देखी जा रही है। सरकारी आंकड़ों से यह स्थिति स्पष्ट हो रही है।

खुदरा महंगाई दर का उछाल

अप्रैल 2024 के लिए खुदरा महंगाई दर के आंकड़े 13 मई 2024 को जारी किए गए थे। इसके अनुसार, खाद्य महंगाई दर मार्च 2024 के 8.52% से बढ़कर 8.70% पर पहुँच गई है। विशेष रूप से साग-सब्जियों की महंगाई दर में तेज वृद्धि हुई है, जबकि दाल की महंगाई भी उच्च बनी हुई है।

प्रमुख खाद्य वस्तुओं की कीमतें 

वस्तु कीमत (रुपये/किलो) पिछले साल की कीमत (रुपये/किलो) वार्षिक वृद्धि (%)
आलू 28.84 19.64 46.84
प्याज 31.71 21.49 47.55
टमाटर 32.43 22.95 41.20
चावल 44.41 38.57 15.13
गेहूं 30.52 28.73 6.23
अरहर दाल 154.05 118.52 30.00
उड़द दाल 124.87 108.64 14.93
चीनी 44.65 42.26 5.15

थोक बाजार में महंगाई

14 मई 2024 को जारी किए गए थोक महंगाई दर के आंकड़ों के अनुसार, आलू, प्याज और अन्य सब्जियों की थोक महंगाई भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ी हुई है। दालों की थोक कीमतें भी पिछले साल के मुकाबले अधिक हैं।

केयरएज रेटिंग्स की चीफ इकोनॉमिस्ट रजनी सिन्हा ने कहा कि खाद्य सामग्रियों में उच्च महंगाई चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सब्जियों और दालों की कीमतों में यह उच्च महंगाई विशेष रूप से चिंताजनक है। रजनी सिन्हा के अनुसार, सामान्य मानसून के चलते खाद्य महंगाई का आउटलुक बेहतर नजर आ रहा है, लेकिन असमान मानसून और उसका वितरण महंगाई से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अलावा, ग्लोबल कमोडिटी प्राइसेज में उछाल भी महंगाई के लिए बड़ा जोखिम बना हुआ है।