home page

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले कराने वाली खबर आई ! सुबह सुबह आठवें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट जारी

लोकसभा चुनाव संपन्न होने और नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की मांग की थी. यह नया वेतन आयोग (New Pay Commission) केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन की समीक्षा के साथ एक रिपोर्ट तैयार करेगा और सिफारिशें करेगा।
 | 
8th Pay Commission

8th Pay Commission: लोकसभा चुनाव संपन्न होने और नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की मांग की थी. यह नया वेतन आयोग (New Pay Commission) केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन की समीक्षा के साथ एक रिपोर्ट तैयार करेगा और सिफारिशें करेगा।

भारतीय रेलवे कर्मचारियों की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने भारत सरकार के कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा है। इसमें केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के "वेतन/भत्ते/पेंशन और अन्य लाभों को संशोधित करने" के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तत्काल गठन की मांग की गई है।

केंद्रीय कर्मचारियों की बेसब्री से प्रतीक्षा

8वें वेतन आयोग के गठन का एक करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह आयोग सरकारी कर्मचारियों के वेतन और अन्य लाभों से संबंधित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सरकार को अपनी सिफारिशें सौंपेगा।

वेतन आयोग के गठन का समय

7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के लागू होने के बाद से 10 साल के अंतराल के साथ, अगला वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होना चाहिए। केंद्र आमतौर पर दो अलग-अलग वेतन आयोगों के कार्यान्वयन के बीच 10 साल का अंतराल रखता है। लेकिन, केंद्र ने अब तक अगले वेतन आयोग के गठन पर कोई निर्णय नहीं लिया है। अब जबकि लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और मोदी 3.0 सत्ता में है, 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

7वें वेतन आयोग की सिफारिशें और विवाद

अपने पत्र में AIRF ने सरकार से कहा है कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर एक जनवरी 2016 से अमल किया गया था। हालांकि, जनवरी 2016 से न्यूनतम वेतन को संशोधित कर 26,000 रुपये प्रति माह करने की मांग को खारिज कर दिया गया था। 26,000 रुपये के न्यूनतम वेतन की गणना आईएलसी मानदंडों और डॉ. एक्रोयड फॉर्मूला आदि के विभिन्न घटकों के आधार पर की गई थी।

न्यूनतम वेतन पर विवाद

संघ ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि उसने सीपीसी के समक्ष यह बात रखी है कि राष्ट्रीय परिषद (JCM) के कर्मचारी पक्ष के प्रस्तावित न्यूनतम वेतन अब भी कम है। “दुर्भाग्य से हमारे सभी तर्कों को 7वें सीपीसी ने बिना किसी आधार के खारिज कर दिया और न्यूनतम वेतन के रूप में 18,000 रुपये की सिफारिश की. 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग का गठन समय की मांग है। यह सरकारी कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन में सुधार के लिए आवश्यक है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएगी और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सिफारिशें करेगी।