home page

आज से बदल गए बैंक से संबंधित ये नियम, जानें

बैंक क्रेडिट कार्ड से बिजली और पानी के बिल का भुगतान करना अधिक महंगा होगा क्योंकि कुछ बैंक अधिभार लगा देंगे। साथ ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड रखना भी महंगा हो जाएगा क्योंकि बैंक कल यानी आज से सर्विस चार्ज बढ़ाने जा रहे हैं। 1 मई से. इसके अलावा, कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड से एयरपोर्ट लाउंज तक पहुंचने के नियम भी बदल जाएंगे।
 | 
Breaking News

Brief NCR: बैंक क्रेडिट कार्ड से बिजली और पानी के बिल का भुगतान करना अधिक महंगा होगा क्योंकि कुछ बैंक अधिभार लगा देंगे। साथ ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड रखना भी महंगा हो जाएगा क्योंकि बैंक कल यानी आज से सर्विस चार्ज बढ़ाने जा रहे हैं। 1 मई से. इसके अलावा, कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड से एयरपोर्ट लाउंज तक पहुंचने के नियम भी बदल जाएंगे।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के इस फैसले से आपके यूटिलिटी बिल पेमेंट पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। इसमें टेलिकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिसिटी, गैस, बिजली, इंटरनेट सर्विस, केबल सर्विस, पानी के बिल आदि पर असर पड़ सकता है जिसमें ज्यादा अमाउंट में ट्रांजेक्शन होता है। हालांकि, फर्स्ट प्राइवेट क्रेडिट कार्ड, एलआईसी क्लासिक क्रेडिट कार्ड और एलआईसी सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड जैसे कार्ड पर ये लागू नहीं होगा। कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए मुफ्त घरेलू लाउंज सर्विस में भी कमी की गई है।

1 मई 2024 को गैस सिलेंडर की कीमतें तय होंगी। हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें तय की जाती है।

आईडीएफसी फर्स्ट सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड पर मुफ्त घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज एक्सेस नंबर को 4 से घटाकर 2 कर दिया है। फर्स्ट वेल्थ क्रेडिट कार्ड पर 4 एक्से से घटाकर 2 कर दिया है। 2 बार में आपको घरेलू और इंटरनेशनल दोनों का एक्सेस मिलेगा।

Yes Bank बैंक की वेबसाइट पर कहा गया है कि सेविंग्स अकाउंट्स के अलग-अलग वैरिएंट्स के मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) में बदलाव किया गया है। अकाउंट प्रो मैक्स में मिनिमम एवरेज बैलेंस 50,000 रुपये होगा। मैक्सिमम चार्ज के लिए 1,000 रुपये की सीमा तय कर दी गई है। सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, Yes Essence SA और YES Respect SA में अब मिनिमम बैलेंस 25,000 रुपये होगा। इस अकाउंट के लिए चार्जेट की मैक्सिमम सीमा 750 रुपये तय कर दी गई है। Saving Account PRo में अब मिनिमम बैलेंस 10,000 रुपये होगा। चार्जेस के लिए मैक्सिमम 750 रुपये की सीमा तय कर दी गई है। ये नियम 1 मई से लागू हो जाएंगे।

ICICI Bank ने भी कई तरह की सर्विस और चार्जेस में बदलाव किया है। डेबिट कार्ड की सालाना फीस 200 रुपये कर दी गई है। ग्रामीण इलाकों के लिए यह 99 रुपये सालाना होगी। एक साल में 25 पन्ने (Leaves) वाली चेक बुक के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा। उसके बाद चेक के हर पन्ने (leaf) के लिए 4 रुपये चुकाने होंगे। IMPS के ट्रांजेक्शन अमाउंट पर चार्ज लगेगा। यह 2.50 से 15 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन के बीच होगा। ये आपके अमाउंट पर निर्भर करता है।