home page

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम कर देगी पैसा ही पैसा, देखें योजना की डीटेल

लोग हमेशा अपना पैसा सही जगह निवेश करने के बारे में सोचते हैं और इस में पोस्ट ऑफिस की स्कीमें (Post Office Scheme) एक आकर्षक विकल्प प्रदान करती हैं। एक ऐसी स्कीम है 'पोस्ट ऑफिस एमआईएस' ('Post Office MIS) जिसमें निवेशकों को अच्छी रिटर्न की गारंटी मिलती है।
 | 
पोस्ट ऑफिस  की यह स्कीम कर देगी पैसा ही पैसा

Brief NCR, Post Office New Scheme: लोग हमेशा अपना पैसा सही जगह निवेश करने के बारे में सोचते हैं और इस में पोस्ट ऑफिस की स्कीमें (Post Office Scheme) एक आकर्षक विकल्प प्रदान करती हैं। एक ऐसी स्कीम है 'पोस्ट ऑफिस एमआईएस' ('Post Office MIS) जिसमें निवेशकों को अच्छी रिटर्न की गारंटी मिलती है।

पोस्ट ऑफिस एमआईएस: Post Office MIS 

इस स्कीम में निवेश करना बहुत सरल होता है। निवेशकों को एक बार निवेश करने पर अगले 5 साल तक हर महीने नियमित इनकम का लाभ मिलता है। 1 जनवरी 2024 से, पोस्ट ऑफिस एमआईएस पर 7.4 फीसदी का ब्याज भी उपलब्ध है, जो निवेशकों को अच्छा रिटर्न प्रदान करता है।  इस स्कीम में निवेशक एकल और संयुक्त दोनों खाते खोल सकते हैं, जिससे उन्हें निवेश करने की और भी विविधता मिलती है।

कितना होगा फायदा 

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम (Post Office New Scheme) में आप सिंगल अकाउंट में 9 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये जमा कर सकते हैं. इसमें आप चाहें तो 5 साल की मैच्योरिटी अवधि के बाद अपना पूरा मूलधन वापस पा सकते हैं और इसे अगले 5 साल के लिए बढ़ा भी सकते हैं। इस योजना में आपके पास हर साल अपनी मूल राशि निकालने या हर 5 साल में इसे बढ़ाने का विकल्प भी होगा। जमा खाते पर प्राप्त ब्याज का भुगतान हर महीने आपके डाकघर बचत खाते में किया जाएगा।

जिन लोगों ने एमआईएस में एकल खाता खोला है और अधिकतम 9 लाख रुपये जमा किए हैं, उन्हें 7.4 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलेगा। इस तरह हर महीने 5,550 रुपये की इनकम होगी. ऐसे में आपको एक साल में 66,600 रुपये की कमाई होगी. एमआईएस नियमों के अनुसार, दो या तीन लोग संयुक्त खाता खोल सकते हैं। इसमें प्राप्त धन को प्रत्येक व्यक्ति में समान रूप से वितरित किया जाता है। इस योजना में आप किसी भी समय सिंगल अकाउंट को ज्वाइंट अकाउंट में बदल सकते हैं. इसमें आप 1000 रुपये से अपना खाता खोल सकते हैं और कोई भी भारतीय नागरिक इसमें निवेश कर सकता है।