सूरज की पहली किरण के साथ केन्द्रीय कर्मचारियों को मालामाल करने वाली खबर आई, मोदी सरकार देगी यह खास तोहफा
7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जुलाई 2024 से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाया जाएगा। इस साल मार्च में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाकर 50% कर दिया था, जो जनवरी 2024 से प्रभावी था।
साल में दो बार DA संशोधन
केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते (DA Hike) में संशोधन करती है। पहला संशोधन जनवरी-जून की अवधि के लिए और दूसरा जुलाई-दिसंबर की अवधि के लिए होता है। अगली महंगाई भत्ता बढ़ोतरी (Increase DA) की घोषणा दिवाली के आसपास होने की उम्मीद है। 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को जुलाई 2024 से एरियर (DA Arrears) मिलेगा।
DA में 5% बढ़ोतरी की उम्मीद
मनी कंट्रोल के मुताबिक, मोदी सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% तक की बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे DA बढ़कर 55% हो जाएगा। अक्सर 4% की बढ़ोतरी होती है, जो DA को 54% तक पहुंचाएगी।
DA को मूल वेतन में मिलाने की संभावना
ऐसी अटकलें हैं कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को मूल वेतन में मिला सकती है क्योंकि यह 50% को पार कर जाएगा। 2004 में 5वें वेतन आयोग के दौरान जब DA ने 50% की सीमा को छुआ था, तो इसे मूल वेतन में मिला दिया गया था।
अन्य राज्यों में महंगाई भत्ता बढ़ोतरी
पश्चिम बंगाल
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल सरकार (West Bangal Government) ने राज्य के 10 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की है, जिससे यह 42% हो गया है। यह 1 अप्रैल से लागू माना जाएगा और कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर मिलेगा।
सिक्किम
सिक्किम सरकार (Sikkim Government) ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की मंजूरी दी है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू की जा रही है। इसके बाद सिक्किम में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 46% हो गया है।
