home page

iPhone 15 पर धमाकेदार ऑफर, Flipkart सेल में 18% छूट के साथ अभी खरीदें

पिछले साल सितंबर में Apple ने अपने 'वंडरलस्ट' इवेंट में iPhone 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। भारत में इन फोन्स को खरीदने के लिए Apple स्टोर्स पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली थी। लॉन्च के समय, iPhone 15 के 128GB मॉडल की कीमत 79,900 रुपये थी। अब, Flipkart की 'एंड ऑफ सीजन सेल' में इस फोन पर धमाकेदार डील मिल रही है। यह सेल 1 जून से शुरू होकर 12 जून तक चलेगी।
 | 
iPhone 15

iPhone 15: पिछले साल सितंबर में Apple ने अपने 'वंडरलस्ट' इवेंट में iPhone 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। भारत में इन फोन्स को खरीदने के लिए Apple स्टोर्स पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली थी। लॉन्च के समय, iPhone 15 के 128GB मॉडल की कीमत 79,900 रुपये थी। अब, Flipkart की 'एंड ऑफ सीजन सेल' में इस फोन पर धमाकेदार डील मिल रही है। यह सेल 1 जून से शुरू होकर 12 जून तक चलेगी।

iPhone 15 पर 18% की छूट

Flipkart पर iPhone 15 के 128GB मॉडल पर सीधे 18% की छूट मिल रही है। इसका मतलब है कि यह फोन अब केवल 64,999 रुपये में उपलब्ध है। अगर आपके पास Flipkart Axis Bank कार्ड है या आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो कीमत और भी कम हो सकती है।

iPhone 15 फीचर्स 

iPhone 15 की 6.1 इंच की स्क्रीन, पांच रंगों (गुलाबी, पीला, हरा, नीला, काला) में आती है। डिज़ाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इस बार रेगुलर iPhone 15 में भी Dynamic Island notch दिया गया है।

कैमरा अपग्रेड: 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर, जिससे कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो और शानदार पोर्ट्रेट तस्वीरें खींची जा सकती हैं।

बैटरी: कंपनी के मुताबिक, iPhone 15 "पूरे दिन चलने वाली बैटरी" के साथ आता है। यह फोन 1000 बार चार्ज करने के बाद भी 80% तक की बैटरी क्षमता बनाए रख सकता है।

प्रोसेसर: iPhone 15 में A16 बायोनिक चिप लगी है, जो इसे और भी तेज और दमदार बनाती है। पिछले साल के iPhone 14 और 14 Plus में A15 बायोनिक चिप थी।

चार्जिंग पोर्ट: अब आप रेगुलर USB Type-C चार्जर का उपयोग कर सकते हैं, जो आजकल ज्यादातर फोन के साथ आता है।