home page

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार जल्द आ रही मार्केट मे, इन फीचर्स से खुश होंगे लोग! देखे डिटेल्स

 | 
Maruti eVX: 

Maruti eVX:  देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन "eVX" जल्द ही लॉन्च कर सकती है। जाहिर है कंपनी इस कार को काफी किफायती कीमत पर लॉन्च करेगी। ताकि हर मध्यम वर्गीय परिवार इस कार को खरीद सके। मारुति कंपनी के इतिहास पर नजर डालें तो शुरुआत से ही मारुति कंपनी ने काफी बजट सेगमेंट में लोगों के लिए गाड़ियां उपलब्ध कराई हैं।


अभी हाल ही में मारुति सुजुकी एरेना शोरूम में अपनी प्रीमियम कारें नेक्सा तो वही सामान्य गाड़ियां बेचती है। ऐसे में, कंपनी आने वाले वर्षों में अपने नए हाइब्रिड, वैकल्पिक ईंधन और इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करके अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार अगले साल के शुरुआती महीनों में लॉन्च हो सकती है। आइए जानते हैं मारुति की इस पहली मारुति eVX कार में आने वाले फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ।


मारुति ईवीएक्स का डिजाइन आपको पसंद आएगा
मारुति eVX एक 5 सीटर इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। इस कार को पहले भी कई बार रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस कार को भारत से जापान और यूरोपीय देशों में भी निर्यात किया जाएगा। यह कार टोयोटा के 27PL प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जो 40PL से ली गई है और इसमें आपको 60 kWh का बैटरी पैक देखने को मिलेगा जो एक बार चार्ज करने के बाद 550 KM की ड्राइविंग आसानी से कर सकेगा।


मारुति ईवीएक्स कार की विशेषताएं
अगर हम मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक कार में आने वाले फीचर्स की बात करें तो इसके इंटीरियर में आपको एक बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 360° कैमरा, हेड अप डिस्प्ले, एयरबैग, माउंटेड कंट्रोल के साथ फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलता है। आपको बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें आपको ADAS के कई बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। हालाँकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि इसमें आपको फुल सुइट ADAS देखने को मिलेगा या नहीं।


मारुति ईवीएक्स कार इलेक्ट्रिक कार की कीमत
मारुति eVX को 2023 ऑटो एक्सपो के दौरान प्रदर्शित किया गया था। वही बात करें इस कार की लॉन्चिंग की तो कयास लगाए जा रहे हैं कि मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक कार को कंपनी अगले साल 2025 के शुरुआती महीनों में ही पेश करेगी। वही बात करें तो इस कार की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये हो सकती है। अगर कार को इस कीमत पर लॉन्च किया जाता है, तो इसका सीधा मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद टाटा कर्व और महिंद्रा XUV.e8 से होगा।