Poco X6 5G पर मिल रही पूरी 8 हजार की छूट, फटाफट से लूट लो मौका
Poco X6 5G: भारत में पोको फैंस के लिए खुशखबरी है। Poco X6 5G को अब आकर्षक कीमत पर खरीदा जा सकता है। अमेज़न के मोबाइल सेगमेंट पेज पर इस फोन पर शानदार डील दी जा रही है, जहां इसे 24,999 रुपये के बजाए 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस ऑफर के साथ बैंक ऑफर भी जुड़ा हुआ है, जिससे ग्राहकों को करीब 7000 रुपये का फायदा हो सकता है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Poco X6 5G में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डॉट डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz टच सैंपलिंग रेट है, जो इसे बेहद स्मूद बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिलता है।
परफॉरमेंस
इस फोन में ऑक्टा कोर 2.4GHz वाला स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट है, जो 4 नैनोमीटर प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ एड्रेनो 710 जीपीयू भी मौजूद है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन बनाता है। Poco X6 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित MIUI 14 पर काम करता है।
कैमरा
Poco X6 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग
इस फोन में 5,100mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। इसे चार्ज करने के लिए 67W की टर्बो चार्जिंग दी गई है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Poco X6 5G में डुअल सिम 5G, 4GLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी है, जो ऑडियो एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाते हैं।
