Samsung 2024 QLED 4K TV प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें खासियत
Samsung ने नई 2024 QLED 4K TV सीरीज को लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती कीमत 65,990 रुपये है। इस नई सीरीज में कई बेहतरीन फीचर्स हैं जो इसे बाजार में बाकी टीवी से अलग बनाते हैं।
Samsung ने नई 2024 QLED 4K TV सीरीज को लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती कीमत 65,990 रुपये है। इस नई सीरीज में कई बेहतरीन फीचर्स हैं जो इसे बाजार में बाकी टीवी से अलग बनाते हैं।
2024 QLED 4K TV सीरीज के फीचर्स
Samsung का 2024 QLED 4K TV सीरीज एक दमदार प्रोसेसर Quantum Processor Lite 4K के साथ आता है। यह प्रोसेसर टीवी के परफॉर्मेंस को बेहतरीन बनाता है और उच्च गुणवत्ता वाले विजुअल्स का अनुभव देता है।
Quantum Dot और Quantum HDR
Quantum Dot और Quantum HDR की टेक्नोलॉजी की मदद से यह टीवी 100% कलर्स का असली जैसा अनुभव देता है। यह टेक्नोलॉजी कम रेजोल्यूशन वाली तस्वीरों को भी 4K जैसी शार्प और क्रिस्प बना देती है।
डिजाइन और स्टाइल
Samsung की 2024 QLED 4K TV सीरीज बहुत ही पतली (AirSlim design) और खूबसूरत (boundless screen) है। इसका स्टैंड एडजस्ट हो सकता है, यानी आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं।
पर्यावरण के अनुकूल
इस सीरीज की एक और खास बात यह है कि यह पर्यावरण के अनुकूल भी है। इसका रिमोट (SolarCell Remote) सूर्य की रोशनी से चार्ज हो जाता है, इसलिए बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, यह टीवी AI Energy Mode नाम की टेक्नोलॉजी से बिजली भी कम खर्च करता है।
शानदार साउंड क्वालिटी
2024 के सैमसंग QLED 4K टीवी में Q-Symphony, OTS Lite और Adaptive Sound जैसी खूबियां हैं, जो आपको फिल्म देखते समय ऐसा महसूस कराएंगी जैसे सब कुछ असली हो रहा है। यह टेक्नोलॉजी टीवी देखते समय असल दुनिया जैसी आवाज का अहसास देने के लिए वास्तविक समय में फिल्म का एनालिसिस करती है और चारों तरफ से आवाज आने का प्रभाव बनाती हैं, जिससे आप पूरी तरह से फिल्म में खो सकते हैं।
उपलब्धता और कीमत
यह टीवी तीन साइज - 55-inch, 65-inch और 75-inch में आता है। आप इसे ऑनलाइन Amazon.in और Samsung.com पर खरीद सकते हैं। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 65,990 रुपये है।
Samsung QLED 4K TV 55-inch ₹65,990
Samsung QLED 4K TV 65-inch संपर्क करें
Samsung QLED 4K TV 75-inch संपर्क करें
