दिवाली के चलते टाटा ने अपनी कार पर दिया 75000 तक का बड़ा डिस्काउंट, देखें पूरी डिटेल्स
Tata Tiago EV Diwali Offer : टियागो ईवी पर ये ऑफर केवल 31 अक्टूबर तक ही दिया जा रहा है. टाटा टियोगा ईवी दो बैटरी पैक के ऑप्शन के साथ मौजूद है. टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार 19.2 kWh के बैटरी पैक के ऑप्शन के साथ आती है. ये इसका मीडियम रेंज वेरिएंट है. इस बैटरी पैक के साथ ये कार सिंगल चार्जिंग में 221 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है. वहीं इस ईवी में लॉन्ग रेंज देने वाला 24 kWh के बैटरी पैक का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे ये कार सिंगल चार्ज में 275 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है.
टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार में फास्ट चार्जिंग का फीचर शामिल है. इस गाड़ी को 58 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है. टियागो ईवी के इन दोनों बैटरी पैक के साथ लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा मिलता है. इस इंजन के साथ मीडियम रेंज वेरिएंट्स में 60 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क मिलता है. वहीं लॉन्ग रंज वेरिएंट्स में 73 bhp की पावर मिलती है और 114 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस गाड़ी में मल्टी-मोड रिजनरेशन ब्रेकिंग का फीचर भी शामिल है. टियागो ईवी मीडियम रेंज के वेरिएंट के साथ 6.2 सेकंड में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है.
वहीं लॉन्ग रेंज वर्जन में ये कार इस स्पीड को 5.7 सेकंड में ही हासिल कर लेती है. टाटा टियागो ईवी के सात वेरिएंट्स मार्केट में मौजूद हैं. ये कार पांच कलर ऑप्शन के साथ आती है. इस गाड़ी में टील ब्लू, डेटोना ग्रे, ट्रॉपिकल मिस्ट, प्रीस्टीन व्हाइट और मिडनाइट Plum कलर भी शामिल है. टाटा की ये कार 8 साल की वारंटी के साथ मिल रही है. टाटा टियागो ईवी की एक्स-शोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू है.
