home page

टाटा की नई SUV की चाबी मात्र 12000 की ईएमआई में आओ घर

ईएमआई पर खरीदना चाहते हो नई कार तो येन suv रहेगी बेस्ट  यह SUV खासतौर पर उन लोगों के लिए जो किफायती और सुरक्षित कार की तलाश में हैं. टाटा पंच की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब 6.91 लाख रुपये है.अगर आपको इस कार में दिलचस्पी है, तो आप अपने नजदीकी टाटा मोटर्स के शोरूम से इसे बुक कर सकते हैं. 
 | 
टाटा की नई SUV की चाबी मात्र 12000 की ईएमआई में आओ घर

Tata Punch Car on EMI: ईएमआई पर खरीदना चाहते हो नई कार तो येन suv रहेगी बेस्ट  यह SUV खासतौर पर उन लोगों के लिए जो किफायती और सुरक्षित कार की तलाश में हैं. टाटा पंच की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब 6.91 लाख रुपये है.अगर आपको इस कार में दिलचस्पी है, तो आप अपने नजदीकी टाटा मोटर्स के शोरूम से इसे बुक कर सकते हैं. 

एसयूवी में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, और रियर एसी वेंट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इसके साथ ही सेंटर कंसोल पर वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ एक नया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल है, जो आपकी ड्राइविंग को और भी आरामदायक बनाता है.

इसके अलावा, फ्रंट रो के लिए आर्मरेस्ट और एडवेंचर ट्रिम में सनरूफ की सुविधा भी दी गई है. कार का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही है, जो इसे एक स्टाइलिश और आकर्षक लुक देता है.टाटा पंच में पावरफुल 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 87 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आता है. 

इसके अलावा टाटा पंच CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जो कुल सात वेरिएंट्स में आपको मिलती है.  सेफ्टी के मामले में भी यह SUV बेहद मजबूत है. इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो इसे सेफ्टी के मामले में अव्वल बनाती है. इसमें स्टैंडर्ड डुअल-एयरबैग, सेंट्रल लॉकिंग और ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) जैसी अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो आपको और आपके परिवार को सफर के दौरान सुरक्षित रखते हैं.

टाटा मोटर्स ने नई Tata Punch SUV की बुकिंग शुरू कर दी है. आप अपने नजदीकी शोरूम में जाकर इसे बुक करा सकते हैं. यह कार भारतीय बाजार में अपनी मजबूती, स्टाइलिश डिज़ाइन और किफायती कीमत के चलते काफी पसंद की जा रही है.