लॉन्च हुई नई पल्सर N250, कीमत है इतनी! चौड़े टायर. के साथ मिलेगे ये खास फीचर्स

काम की खबर

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने आखिरकार आज घरेलू बाजार में

अपनी नई मोटरसाइकिल पल्सर N250 को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है।

काम की खबर

कंपनी ने पल्सर N250 को नए अपडेट और 1,50,829 रुपये (एक्स-शोरूम)

की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। जो कि पिछले मॉडल से सिर्फ 829 रुपये ज्यादा है।

बजाज ऑटो ने पल्सर एन250 को करीब ढाई साल पहले लॉन्च किया था

, जिसके बाद अब इसे अपडेट किया गया है। कंपनी ने इस बाइक में कुछ बदलाव किए हैं।

काम की खबर

सबसे बड़ा बदलाव 37 मिमी के अप-साइड-डाउन (यूएसडी) फोर्क सस्पेंशन के रूप में आता है।

यह बाइक सफेद, काले और लाल रंग में भी उपलब्ध होगी।

काम की खबर

सफेद और लाल रंग की बाइक गोल्डन यूएसडी फोर्क्स के साथ सिल्वर इंजन केसिंग से सुसज्जित है।

वहीं, ब्लैक मॉडल को पूरी तरह से ब्लैक थीम से सजाया गया है।

काम की खबर

पल्सर N250 में कंपनी की ओर से नया LCD डिस्प्ले दिया गया है

, जैसा कि आपको N150 में भी मिलता है। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी शामिल है।

काम की खबर

उपयोगकर्ता बाइक को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं

और सवारी के दौरान आपको कॉल, संदेश और नेविगेशन अलर्ट प्राप्त होंगे।

काम की खबर